चौथे टेस्ट से जसप्रीत बुमराह हुवे बाहर, टीम इंडिया को बड़ा झटका, जानें संभावित प्लेइंग इलेवन

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में चौथा टेस्ट मैच खेला जाना है। बता भारत इस समय सीरीज में शानदार 2-1 से आगे है। भारत को इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए इस मैच को जीतने या ड्रॉ कराने की जरूरत है। शनिवार को चौथे टेस्ट से पहले टीम को बड़ा झटका लगा, जब टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह व्यक्तिगत कारणों की वजह से चौथे टेस्ट से हट गए।
गौरतलब है कि सिराज ने जसप्रीत बुमराह के दूसरे टेस्ट में रेस्ट दिए जाने पर उनकी जगह ली थी, ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि चौथे मैच में भी उनको ही प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा। सिराज ने अब तक भारत में केवल एक टेस्ट मैच खेला है, जिसमें उनके नाम एक विकेट दर्ज है। इस दौरान उन्होंने इंग्लिश बल्लेबाज ओली पोप को पवेलियन भेजा था। सिराज ने इस दौरान कंगारू टीम के खिलाफ सीरीज में तीन मैच खेले, जिसमें उन्होंने कुल 13 विकेट लिए थे। इसमें ब्रिसबेन टेस्ट की एक पारी में पांच विकेट भी शामिल हैं।
भारत की संभावित टेस्ट टीम- विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उप-कप्तान), केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), आर अश्विन, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, ईशांत शर्मा, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।




