राशिफल - अध्यात्म
मार्च में इस दिन है प्रदोष व्रत, इस दिन भूलकर कर भी न करें यह काम

मार्च महीने में प्रदोष व्रत 10 तारीख को रखा जाएगा। यह बुधवार के दिन प्रदोष व्रत पड़ने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत होगा। कहा जाता है कि इस व्रत को सबसे पहले चंद्रदेव ने रखा था। जिसके बाद भगवान शिव की कृपा से वह क्षय रोग से मुक्त हो गए थे।
मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष व्रत को रखने से दो गायों के दान के बराबर फल मिलता है। प्रदोष व्रत को लेकर ऐसी मान्यता है कि त्रयोदशी तिथि में भगवान शिव काफी प्रसन्न होते हैं और शाम के समय कैलाश पर्वत पर अपने रजत भवन में नृत्य करते हैं।
बुध प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त व तिथि-
प्रदोष व्रत तिथि- 10 मार्च (बुधवार)
फाल्गुन, कृष्ण त्रयोदशी प्रारम्भ – 10 मार्च को 02:40 PM
त्रयोदशी तिथि समाप्त – 11 मार्च को 02:39 PM
प्रदोष व्रत के नियम-
- प्रदोष व्रत करने के लिए व्रती को त्रयोदशी के दिन सुबह जल्दी उठना चाहिए।
- नहाकर भगवान शिव का ध्यान करना चाहिए।
- इस व्रत में भोजन ग्रहण नहीं किया जाता है।
- गुस्सा या विवाद से बचकर रहना चाहिए।
- प्रदोष व्रत के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।
- इस दिन सूर्यास्त से एक घंटा पहले नहाकर भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए।
- प्रदोष व्रत की पूजा में कुशा के आसन का प्रयोग करना चाहिए।



