छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शराबियों की वजह से लॉकडाउन पर पड़ रहा असर, गांव में बेच रहा था देशी शराब पुलिस ने किया गिरफ्तार

खरोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रासौटा में अवैध शराब बिक्री कर रहे शराब माफिया को खरोरा पुलिस ने किया गिरफ़्तार। यह मामला ग्राम रासौटा का है जहां संजय उर्फ संजू रात्रे देशी मदिरा लोगों को ज्यादा दामों में बेच रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिली तो खरोरा थाना प्रभारी नितेश सिंह ठाकुर ने टीम गठित कर मौके पर भेजा तो पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति देशी शराब बेच रहा था जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

READ ALSO – नगर पालिका अधिकारी द्वारा वीआईपी ट्रीटमेंट न देने पर डॉक्टर से दुर्व्यवहार, डॉक्टर ने पत्र लिख किया ये मांग–

मिली जानकारी के अनुसार टीम ने बहुत सूझबूझ से आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुखबिरों से ये सूचना मिली कि संजय उर्फ़ संजू रात्रे शराब बेच रहा है। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस को संजय के पास से 96 पौव्वा देशी मदिरा मसाला जुमला 17 लीटर जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये है पुलिस ने उसके पास से बरामद किया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपराध क्रमांक 161/2021 धारा 34 आबकारी अधिनियम तहत कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button