छत्तीसगढ़ – कोरोना संक्रमित परिवार में राशन की समस्या, प्रशासन से मदद की अपील

छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का कहर बड़ चूका है. कोरोना के आंकड़ों को देखकर लोग डरने लगे हैं. क्योंकि किसी को नहीं पता है कि वो कब संक्रमित हो जाएंगे. ये लहर ऐसे ही चलती रही तो स्थिति भयानक हो जाएगी. आप को बता दे की छत्तीसगढ़ में सोमवार को कोरोना के 13 हजार 576 मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 107 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है. मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे सर्वाधिक है.
READ ALSO – छत्तीसगढ़ – शराब के लतियों की वजह से लॉकडाउन पर पड़ रहा असर, गांव में बेच रहा था देशी शराब पुलिस ने किया गिरफ्तार
लॉकडाउन से 3 – 4 दिन पहले राजधानी में करीब 250 से ज्यादा परिवारों में एक या ज्यादा कोरोना मरीज पाए जाने के कारण उन्हें आइसोलेट कर दिया गया था. इस वजह से वो राशन तक नहीं खरीद सके और बाजार भी बंद हो गया. अब ऐसे परिवारों पर जरुरी सामान की समस्या खड़ा हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार घर में सब्जी – फलों और रोजमर्रा की चीजों का संकट है. इस कारण अब ऐसे परिवार अपनी मुश्किल पुलिस और प्रशासन के अफसरों को कॉल करके बता रहे है.




