जरा हटके

Social media: बच्चे की साइकिल लेकर भागे बंदर, पीछा करता देख बढ़ाई स्पीड, वीडियो देखकर हो जायेंगे लोट- पोट..

सोशल मीडिया पर रोजाना कई तरह के वीडियोज वायरल होते हैं। इनमें से बहुत से ऐसे होते हैं जिनको देखकर ही हंसी छूट जाती है। आपने बंदरों की शरारत के कई वीडियो देखे होंगे। बंदर कई बार ऐसी हरकतें कर देते हैं जिनको देखकर हैरानी होती है।

आपने देखा होगा कि कई बंदर लोगों की चीजें छीनकर या उठाकर भाग जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर किसी बच्चे की साइकिल चुराकर भाग गया।

वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बंदर साइकिल लेकर जाता दिख रहा है। साइकिल किसी छोटे बच्चे की लग रही है। देखकर ऐसा लग रहा है कि बंदर किसी छोटे बच्चे की साइकिल उठाकर ले आ गया है। दो लोग उस बंदर के पीछे पकड़ने के लिए दौड़ रहे हैं। बंदर जब देखता है कि दो लोग उसे पकड़ने के लिए आ रहे हैं तो वह साइकिल को तेजी से ले जाने लगता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि बंदर पहले साइकिल को पैदल ले जा रहा था। जब उसने देखा कि दो लोग उसे पकड़ने के लिए आ रहे हैं तो वह साइकिल पर बैठता है और उसे तेजी से दौड़ाने लगता है। हालांकि देखकर ऐसा लग रहा है कि यह बंदर पालतू है। वीडियो देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

बंदर की साइकिल चोरी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। वहीं बहुत से लोग इस वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। यूजर्स को यह वीडियो बहुत पसंद आ रहा है।

Related Articles

Back to top button