Politicsदेश विदेशमध्यप्रदेश

कांग्रेस ने किया बड़ा फेरबदल, बदले जिलों के जिलाध्यक्ष, देखि लिस्ट…

भोपाल। तारीखों के ऐलान के बाद सभा राजनीतिक पार्टियां लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कई जगहों पर नई नियुक्तियों का दौर भी जारी है। इसी बीच अब मध्यप्रदेश कांग्रेस में बड़ा फेरबदल हुआ है। कांग्रेस ने कई जिलों के पार्टी अध्यक्षों को बदल दिया है। नौ जिलों में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति हुई है। इस संबंध में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक जबलपुर में सौरभ नाटी शर्मा, भोपाल ग्रामीण में अनोखी पटेल, सीहोर में राजीव गुजराती अब कांग्रेस की कमान संभालेंगे। वहीं उज्जैन शहर से मुकेश भाटी, विदिशा से मोहित रघुवंशी, मऊगंज से पद्मेश गौतम, मैहर से धर्मेश घई, पांढुर्ना से सुरेश झरके, बड़वानी से ननेश चौधरी को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button