inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – व्यापम की साइट फिर हुई ठप्प, परीक्षार्थी हो रहे हलाकान

सम्परीक्षक भर्ती परीक्षा के लिये फार्म भरने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाये जाने के बाद भी परीक्षार्थी परेशान है। दरअसल फार्म भरने के लिये बढ़ाये गए दो दिनों की आज अंतिम तिथि होने के बाद भी व्यापम की साइट नही खुलने से हजारों छात्रों के सामने परीक्षा से वंचित रह जाने का खतरा मंडरा रहा है।

सम्परीक्षक भर्ती परीक्षा के लिये फार्म भरने की अंतिम तिथि दो दिन बढ़ाये जाने के बाद भी परीक्षार्थी परेशान है। दरअसल फार्म भरने के लिये बढ़ाये गए दो दिनों की आज अंतिम तिथि होने के बाद भी व्यापम की साइट नही खुलने से हजारों छात्रों के सामने परीक्षा से वंचित रह जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Read Also – छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग – नगरीय निकायों में चुनाव की तारीख़ें घोषित, इन तारीखों में होंगे चुनाव

आपको बता दें कि व्यापम ने विज्ञापन जारी कर ज्येष्ठ संपरीक्षक के 11 व सहायक संपरीक्षक के 54 पदों पर विज्ञापन मंगाए थे। फार्म भरने की अंतिम तिथि 5 नवम्बर से शुरू हो कर 22 नवम्बर तक थी तथा 23 से 25 नवंबर तक त्रुटि सुधार के लिये समय दिया गया था। उक्त पद के लिये अनिवार्य योग्यता में किसी भी संकाय में द्वितीय श्रेणी में स्नातक मांगा गया था। 2 दिसम्बर को प्रवेश पत्र जारी होना व 12 दिसम्बर को परीक्षा तिथि तय की गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक 22 नवम्बर को फार्म भरने की अंतिम तिथि होने के चलते बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने फार्म भरने की कोशिश की पर व्यापम के साईट के सर्वर के ठप्प होने के कारण फार्म भर ही नही पा रहे थे। फिर जब साईट ओपन हुई तो फ़ोटो औऱ सिग्नेचर डाउनलोड नही हो पा रही थी।

Read Also – छत्तीसगढ़ – कलेक्टर ने 63 पटवारियों का किया तबादला, देखे आदेश कॉपी

इसके बाद अंतिम तिथि दो दिनों के लिए व्यापम ने बढ़ाई थी पर इसका कोई भी फायदा परीक्षार्थियों को नही हो पाया। आज अंतिम तिथि होने के बाद भी व्यापम के सर्वर से परेशान परीक्षार्थी फार्म नही भर पा रहे हैं। फार्म भरना तो दूर आज अंतिम तिथि होने के बावजूद भी व्यापम की साईट तक ओपन नही हो पा रही है। इसके चलते दो दिनों तक तिथि बढ़ाये जाने के बावजूद भी फिर से हजारों बेरोजगारों के बीच परीक्षा से वंचित रहने का खतरा मंडरा गया है।

Related Articles

Back to top button