बिजनेस

खुशखबरी ! आज फिर सस्ता हुआ पेट्रोल-डीज़ल, फटाफट चेक करे अपने शहर का भाव

आज फिर पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतों में कमी की है. सोमवार को पेट्रोल के दाम में 13-14 पैसे की गिरावट देखने को मिली है. वहीं डीजल के दाम 14-16 पैसे प्रति लीटर कम हुए. इससे एक दिन पहले, रविवार को कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ था. पिछले हफ्ते की पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार कई बार कटौती की गई. जिससे पेट्रोल की कीमत में 53 पैसा प्रति लीटर की कमी आ गई. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल घट कर 81.55 रुपये और डीजल 72.56 रुपये प्रति लीटर पर आ गया.

read also,,,मानसून सत्र के पहले दिन 30 सांसद मिले कोरोना संक्रमित , 50 से अधिक कर्मचारी भी चपेट में

2 रुपये तक सस्ता हो सकता है पेट्रोल

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम लुढ़क गए है और रुपये में मज़बूती लौटी है. ऐसे में एक्सपर्ट्स घरेलू स्तर पर पेट्रोल डीज़ल की कीमतों में गिरावट का अनुमान लगा रहे हैं. अगर क्रूड में 20 फीसदी की कमी आती है तो पेट्रोल और डीजल में 5 फीसदी कमी की जा सकती है. लिहाजा पेट्रोल और डीजल 2.5 से 3 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो सकता है.

जानें देश के बड़े शहरों में आज के पेट्रोल डीजल के नए दाम

दिल्ली पेट्रोल 81.55 रुपये और डीज़ल 72.56 रुपये प्रति लीटर है.

मुंबई पेट्रोल के दाम 88.21 रुपये और डीज़ल 79.05 रुपये प्रति लीटर है.

कोलकाता पेट्रोल 83.06 रुपये और डीज़ल 76.06 रुपये प्रति लीटर है.

चेन्नई पेट्रोल 84.57 रुपये और डीज़ल के दाम 77.91 रुपये प्रति लीटर है.

नोएडा पेट्रोल 81.95 रुपये और डीज़ल 72.87 रुपये प्रति लीटर है.

गुरुग्राम पेट्रोल 79.72 रुपये और डीज़ल 73.03 रुपये प्रति लीटर है.

लखनऊ पेट्रोल 81.85 रुपये और डीज़ल 72.77 रुपये प्रति लीटर है.

पटना पेट्रोल 84.13 रुपये और डीज़ल 77.87 रुपये प्रति लीटर है.

जयपुर पेट्रोल 88.73 रुपये और डीज़ल 81.53 रुपये प्रति लीटर है.

इस तरह चेक करें अपने शहर में आज के रेट्स

पेट्रोल डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं. पेट्रोल डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.

Related Articles

Back to top button