खेल जगत

इंग्लैंड टेस्ट – गर्लफ्रेंड से मिलने चला गया था ये खिलाड़ी, टीम से हुवा बाहर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए अंतिम एकादश में शामिल नहीं किया गया था। बताया जा रहा है कि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) का कहना था कि उन्हें खिलाड़ियों के खेलने के लिए बनाए गए नियम (बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल) का उल्लंघन करने की वजह से अंतिम एकादश से बाहर किया गया है।

हालांकि, ईसीबी ने यह स्पष्ट नहीं किया था कि उन्होंने किस तरह से नियम का उल्लंघन किया है, लेकिन अब यह बात सामने आई है कि आर्चर दूसरे टेस्ट से पहले अपनी गर्लफ्रेंड से मिले थे, जिसकी वजह से उन्हें टीम से बाहर किया गया। एक रिपोर्ट के अनुसार आर्चर साउथैंप्टन से मैनचेस्टर तक नहीं गए, लेकिन उन्होंने अपने घर जाने का फैसला किया। प्रोटोकॉल के अनुसार, खिलाड़ियों और स्टाफ को अपनी यात्रा के दौरान सिर्फ निर्धारित स्टेशनों पर रुकना चाहिए। टीम के अन्य सभी सदस्यों ने ऐसा किया, जबकि आर्चर ससेक्स में अपने घर गए, जहां उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड से मिले।

25 वर्षीय आर्चर ने कथित तौर पर वहां एक घंटा बिताया और फिर अपनी टीम के अन्य साथियों से जुड़ने के लिए ड्राइविंग करके मैनचेस्टर पहुंचे। हालांकि, वह जिससे मिले थे उसकी घातक कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस मुलाकात को ईसीबी के खिलाड़ियों के खेलने के लिए बनाए गए नियम (बायो सिक्योरिटी प्रोटोकॉल) का उल्लंघन माना गया है, जिसके अनुसार कोई भी व्यक्ति (सीरीज के एक हिस्से में) किसी बाहरी व्यक्ति से नहीं मिल सकता है।

एक और रिपोर्ट का दावा है कि आर्चर अपनी गर्लफ्रेंड से नहीं, बल्कि अपने कुत्ते से मिलने के लिए गए थे। मीडिया आउटलेट ने आर्चर के दोस्तों के साथ इसकी पुष्टि की। अगर यह सामान्य परिस्थितियां होतीं तो कोई भी आर्चर के जाने पर नजर नहीं रखता, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए इस तेज गेंदबाज की हरकत खिलाड़ियों की सुरक्षा को खतरे में डाल सकती थी और ईसीबी का क्रिकेट सत्र पूरी तरह प्रभावित हो सकता था। आर्चर मैनचेस्टर में दूसरे टेस्ट से बाहर हो गए हैं, जो वास्तव में अच्छा नहीं है।

Related Articles

Back to top button