खेल जगत

फाइनल वर्ल्ड टेस्ट में भारत का हार,अब सोशल मीडिया पर फैंस रोहित शर्मा से कप्तानी छोड़नी की कर रहे मांग


नई दिल्ली। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर जीत लिया। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से शिकस्त दी। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने कप्तान रोहित शर्मा का आड़े हाथों ले लिया है। वहीं, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल हारते ही फैंस ने रोहित से टेस्ट कप्तानी छोड़ने की मांग की है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 10 विकेट से मात मिली थी। वहीं, अब WTC 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 209 रनों से हराया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कप्तान रोहित शर्मा बल्ले से भी कमाल दिखाने में विफल रहे। उन्होंने पहली पारी में 15 रन और दूसरी पारी में 43 रन बनाए। सोशल मीडिया पर फैंस ने रोहित शर्मा की कप्तानी और फिटनेस पर भी लोगों ने सवाल उठाए।





Related Articles

Back to top button