खेल जगत

डेरिल मिशेल के बल्ले से निकला शानदार शतक, न्यूजीलैंड ने रखा 276 का लक्ष्य, भारत का गिरा दो विकेट, जानें ताजा स्कोर


आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 21वां मुकाबला टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला में खेला जा रहा हैं. टीम इंडिया ने इस टूर्नामेंट में अभी तक चार मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. न्यूजीलैंड ने भी चार मैच जीतकर सभी में जीत हासिल की है. अब दोनों टीमें एक-दूसरे को टक्कर देने मैदान पर उतरी हैं. ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इस मैच में नहीं खेल रहे हैं. इस बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीमें आईसीसी विश्व कप 2023 के 21वें मुकाबले में आमने सामने हैं. कैप्टन रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया. कीवी टीम ने भारत के सामने 274 रन का लक्ष्य रखा है. दोनों टीमें अपने चारों मैच जीतकर धर्मशाला में भिड़ रही हैं. दोनों के बीच टेबल टॉपर की जंग है. इस समय न्यूजीलैंड की टीम पॉइंट टेबल में टॉप पर है जबकि भारतीय टीम दूसरे नंबर पर काबिज है. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर पहले नंबर पर कब्जा कर सकती है.

न्यूजीलैंड के ओपनर बैटर कुछ खास नहीं कर सके. डेवॉन कॉनवे शून्य के स्कोर पर मोहम्मद सिराज का शिकार हुए. इसके बाद मोहम्मद शमी ने विल यंग को बोल्ड कर दिया. यंग ने 17 रन बनाए. दूसरा विकेट 19 रन के स्कोर पर गिरा. रचिन रवींद्र और डेरिल मिचेल ने नाबाद शतकीय साझेदारी करके टीम को संभाल लिया है. टीम ने 120 रन का आंकड़ा पार कर लिया है.

पिछले वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड से सेमीफाइनल में हार मिली थी. ऐसे में भारत के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है. दोनों ही टीमों ने अब तक अपने चारों मैच जीते हैं. बेहतर रन रेट के कारण न्यूजीलैंड पॉइंट्स टेबल में पहले और भारत दूसरे स्थान पर है.

विश्व कप में अब तक एक से अधिक मुकाबलों की मेजबानी करने वाले सभी वेन्यू में से, धर्मशाला-लखनऊ में तेज गेंदबाजों को हर पारी के पहले 10 ओवर में सबसे अधिक स्विंग मिली है. भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान भी ऐसा ही रह सकता है. शाम के वक्त ओस का असर रहेगा. ऐसे में बाद में गेंदबाजी करने में परेशानी हो सकती है.

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम, इंटरनेट और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button