खेल जगत
रतनपुर के निशानेबाज ने किया टोक्यो ओलंपिक में क्वालीफाई
जिले के रतनपुर निवासी निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। कतर के दोहा में चल रही है एशियन चैंपियनशिप में निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ने 1168 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता है। इस कांस्य पदक के साथ ही ऐश्वर्य प्रताप ने टोक्यो ओलिम्पिक में क्वालीफाई कर लिया है। एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतकर निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप ने टोक्यो ओलिम्पिक में क्वालीफाई कर लिया है।




