छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में महाका गांव में 6 साल पहले जादू टोने के शक में 3 लोगों की हत्या करने के आरोप में 37 लोगों को न्यायालय ने आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है इसके साथ ही सभी को जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार साल 2014 में नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महाकाल में गोकुल में ग्रामीणों की बैठक हुई थी बैठक में गांव के घड़वा राम के परिवार को भी बुलाया गया था जिसमें उसकी पत्नी दसरी बाई बेटी रामवती उसका पति मान को पुत्र रानू करंगा बाजारों जुगरी पत्नी रानू करंगा शामिल हुए थे।
ग्रामीणों ने बैठक में परिवार पर जादू टोने का आरोप लगाया और कहा कि गांव वाले इससे आए दिन परेशान रहते हैं।जिसके बाद ग्रामीणों ने मिलकर डंडो लात घूसों से परिवार की पिटाई की और मुखिया को अधमरा छोड़ कर आरोपियों ने पत्नी और बेटी की हत्या कर दोनों शव को जला भी दिया।
घटना के 3 दिन बाद जब घायल घड़वा राम की भी मौत हो गई तो सूचना पर नारायणपुर थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। मामले में सभी आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है कुल 39 आरोपी दर्ज थे जिनमें दो आरोपियों की मौत पहले ही हो चुकी है।




