BCCI ने जारी की ज्यादा पैसा कमाने वाले खिलाडी की सूचि, विराट कोहली पीछे, सूचि देख हैरान रह जायेंगे आप
इस साल 2020 में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( BCCI ) ने सबसे अधिक भुगतान पाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की है। लेकिन इस बार की यह लिस्ट आपको चौकाने वाली है आप वजह जान हैरान रह जाएंगे।
बता दें कि सबसे ज़्यादा भुगतान पाने वालो में सबसे पहला नाम कप्तान विराट कोहली का आता है, पर इस बार कोई और है जिसने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। जी हां नाम है जसप्रीत बुमराह। दरहसल साल के अंतिम में विराट कोहली कुछ निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया सीरीज़ छोड़ कर स्वदेश वापिस आ गए।
Read Also – विराट कोहली बरकरार नहीं रख सके 12वें साल अपना रिकॉर्ड
गौरतलब है कि वर्ष की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ( Cricket ) में वापसी करने वाले बुमराह ने इस साल 1.38 करोड़ रुपये की कमाई की है और उन्होंने विराट और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। जी हाँ बुमराह ने सिर्फ विराट को ही नहीं बल्कि रोहित को भी कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
Read Also –पूर्व कप्तान मो. अजहर की कार भीषण हादसे में दुर्घटनाग्रस्त, बाल बाल बचे अजहर
आपको बता दें कि कप्तान कोहली साल 2020 के सबसे ज्यादा पैसे पाने वाले खिलाड़ियों में शीर्ष पर रहकर समाप्त कर सकते थे, लेकिन वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेल कर भारत वापिस लौट आए। जिसकी वजह से वह अब दूसरे स्थान पर रहेंगे।
वहीं बुमराह को बीसीसीआइ ( BCCI ) की ओर से A+ अनुबंध मिला है,जिसमें तीन खिलाड़ी शामिल हैं। बुमराह ने 2020 में 4 टेस्ट ( बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच को मिलाकर ) नौ वनडे और 8 टी 20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं।
Read Also – छलकत हमरो जवनिया ऐ राजा में काजल राघवानी और एक्टर पवन सिंह के डांस ने बढ़ाया सोशल मीडिया का तापमान
भारतीय क्रिकेट बोर्ड ( BCCI ) की तरफ से हर टेस्ट मैच के लिए प्रत्येक भारतीय खिलाड़ी को 15 लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। वनडे मैच के लिए 6 लाख रुपये जबकि T20I के लिए BCCI प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये देती है।




