inh24छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग – राजधानी रायपुर में दो मंजिला बिल्डिंग से कूदकर युवती ने की खुदखुशी

राजधानी रायपुर में आत्महत्या का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बुआ से विवाद के बाद 26 वर्षीय भतीजी ने दो मंजिला इमारत से कूदकर खुदखुशी कर ली है। पूरा मामला एकता चौक, खम्हारडीह का है जहां के निवासी 65 वर्षीय कांती निषाद ने थाना पहुँच अपनी भतीजी राधा निषाद पर तकरीबन 90 हज़ार मूल्य के सोने-चांदी के ज़ेवर सहित नगदी चोरी करने का आरोप लगाया था। कांती ने पुलिस को बताया था कि भतीजी राधा 3 माह से उसके घर में ही निवासरत थी। पुलिस ने चोरी की धारा में मामला दर्ज किया और मामले की जांच शुरू की।

Related Articles

Back to top button