बिजनेस

Paytm देने जा रहा अपने सभी ग्राहकों को 2 जुलाई से कैशबैक, आप भी उठा सकते हैं फ़ायदा..

दिल्ली। Paytm ने शुक्रवार को कहा कि डिजिटल इंडिया के छह साल पूरे होने के अवसर पर कंपनी उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए कैशबैक कार्यक्रम शुरू करेगी। इसके लिए paytm ने 50 करोड़ रुपये निर्धारित किए है। पेटीएम ने एक बयान में कहा कि पेशकश के तहत वह भारत में व्यापारियों और उपभोक्ताओं को पेटीएम ऐप के जरिए किए गए प्रत्येक लेनदेन के लिए कैशबैक देगी।

*इन राज्यों में विशेष अभियान समेत देश के पूरे जिले में शुरुआत*

यह कार्यक्रम कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में विशेष अभियान के साथ देश भर के 200 जिलों में शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button