राष्ट्रपति भवन, लाल किला, ताज महल और संसद भवन को बेच देने वाले ठग नटवरलाल के जैसे किसी शातिर ने एक बार फिर फाइटर प्लेन को ही बेचने का विज्ञापन OLX पर दे डाला। सोशल मीडिया में जैसे ही ये बात फैली तो पोस्ट डिलीट कर दिया।
दरअसल किसी ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में इंडियन एयरफोर्स के प्रतीक के रूप में वर्ष 2009 से खड़े हुए एक फाइटर प्लेन MIG-23 बीएन को बेचने का विज्ञापन OLX पर अपलोड कर दिया। उसने इसकी कीमत 9 करोड़, 99 लाख, 99 हजार 999 रखी थी। पोस्ट आज ही की गई थी पर जैसे ही सोशल मीडिया में ये बात फैली तो पोस्ट साइट से हटा दी गई। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के प्रॉक्टर ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
आपको बता दें कि इंडियन एयरफोर्स ने अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को वर्ष 2009 में माइको यान MIG-23 बीएन फाइटर एयरप्लेन को गिफ्ट किया था। इसको एएमयू के इंजीनियरिंग विभाग के बाहर एक प्रतीक के रूप में स्थापित कर दिया गया था। इसका उपयोग एयर फोर्स ने कई महत्वपूर्ण युद्ध में इस्तेमाल किया था। तकरीबन 28 साल तक यह इंडियन एयरफोर्स में रहने के बाद इस प्लेन को रिटायरमेंट करते हुए एएमयू को गिफ्ट कर दिया था। आज इस प्लेन को बेचने की पोस्ट किसी ने ओएलएक्स पर डाल दी।




