आईपीएल के आखरी ओवर में बने 37 रन, जाने किसने किया यह कमाल

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के बल्ले का जादू मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जमकर चला. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) -14 के 19वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ कमाल की पारी खेली. जडेजा ने चेन्नई की पारी के आखिरी ओवर में छक्कों की बरसात कर दी.
उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के इस ओवर में 5 छक्के जड़े. उन्होंने एक चौका भी मारा. आईपीएल के इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले हर्षल पटेल के इस ओवर में कुल 37 रन बने. जडेजा ने 28 गेंदों पर नाबाद 62 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके मारे. आईपीएल के इतिहास में ये दूसरा मौका है जब किसी एक गेंदबाज के ओवर में 37 रन बने हैं. इससे पहले 2011 के सीजन में पी. परमेश्वरन (कोच्चि टस्कर्स केरल) के ओवर में 37 रन बने थे. तब क्रिस गेल (RCB) बल्लेबाज थे.




