छत्तीसगढ़
एक्ट्रेस अमीषा पटेल आज आ रही रायपुर, निजी कार्यक्रम में होगी शामिल

रायपुर- इन दिनों पूरे बॉलीवुड में गदर-2 की खूब चर्चा हो रही है। कमाई के मामले में भी इस फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस फिल्म की एक्ट्रेस अमीश पटेल आज रायपुर आने वाली हैं. वह एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आ रही हैं, लेकिन उनके फैंस उनका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक वह रायपुर के शंकर नगर में अपने एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रही हैं. गदर 2 को रिलीज हुए काफी समय हो गया है और फिल्म अभी भी सिनेमाघरों पर राज कर रही है। कलेक्शन के मामले में फिल्म 500 करोड़ क्लब में जगह बना चुकी है।



