पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय महासचिव डॉ. रमन सिंह ने ट्विटर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लिखा है कि आप राज्यपाल का अपमान कर रहे हैं। राज्यपाल और सरकार के बीच इन दिनों विशेष सत्र को लेकर आमना-सामना की स्थिति है। कल राज्यपाल ने इससे संबंधित फाइल लौटा दी थी और कुछ घंटों के भीतर सरकार ने इसका जवाब भी राजभवन को दिया था।
डॉ. रमन ने लिखा है- “.भूपेश बघेल जी अब आप पीसीसी अध्यक्ष नहीं सीएम हैं, सिर्फ शपथ लेने से काम नहीं चलता। पद की गरिमा के लिए वाणी और आचरण भी उसके अनुरूप होना चाहिए। संवैधानिक व्यवस्था में राज्यपाल का सम्मान व सहमति जरूरी है, आप किसी न किसी तरह उनका अपमान कर रहे हैं, यह अमर्यादित व अनुचित है। “
Web title – Dr raman twitt and said you are not pcc president you are CM




