देश विदेश

प्यार से इंकार पर महिला प्रोफेसर को जला दिया युवक ने, प्रोफेसर की अस्पताल में हुई मौत से सन्नाटा

25 वर्षीय महिला ने सोमवार सुबह नागपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आठवें दिन दम तोड़ दिया

वर्धा जिले के हिंगणघाट में बीते 3 फरवरी को जिंदा जलाई गई महिला की अस्पताल में मौत हो गई है। 25 वर्षीय महिला ने सोमवार सुबह नागपुर के अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ते हुए आठवें दिन दम तोड़ दिया।

आपको बता दें कि एक सिरफिरे ने शादी से इंकार करने पर लड़की को पेट्रोल डालकर जला दिया था. महिला 40 प्रतिसत से ज्यादा झुलस गई थी. वह बीते सात दिनों से वेंटीलेटर पर थी। नागपुर स्थित हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के डॉक्टर अनुप मरार ने बताया कि पीड़िता को सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पुलिस अधिकारियों को सौंप दिया गया है। गौरतलब है कि महिला पिछले सात महीने से महिला कॉलेज में पढ़ा रही थी, इस दौरान युवक ने कई बार पीड़िता से अपने प्यार का इजहार किया था।

पीड़िता के मना करने पर सिरफिरे युवक ने उसपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी थी। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विकेश नागराले (27) को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता है।

अस्पताल में भर्ती महिला लेक्चरर की मौत से प्रदेश में सन्नाटा पसरा है। महाराष्ट्र सरकार ने दोषी को जल्द से जल्द सख्त सजा देने घोषणा की है। इस महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट में केस चला कर दोषी को जल्द से जल्द सजा दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button