दिनेश कार्तिक ने किया खुलासा: T-20 में अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद टीम से निकाला दिया गया….वजह थी ये..

दिनेश कार्तिक भारतीय क्रिकेट का ऐसा नाम हैं कि जिनका जिक्र होते ही हर किसी को निदाहास ट्रॉफी याद आ जाती है और आए भी क्यों ना। 8 गेंदों की उस एक पारी ने उनके क्रिकेट करियर को नई उंचाई तक पहुंचा दिया था। इसके बाद उनकी वनडे टीम में भी वापसी हुई लेकिन 2019 वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद उन्हें हर फॉर्मेट से बाहर कर दिया गया। टीम से बाहर किए जाने पर कार्तिक ने पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा से बात करते हुए कई अहम बातें बोली हैं।
उन्होंने कहा कि, ‘ये होता है हर किसी के साथ होता है। मैं 2019 वर्ल्ड कप में टीम के साथ गया सीनियर खिलाड़ी होने के नाते अच्छा नहीं कर पाया और मैं बाहर कर दिया गया। कोई बात नहीं ऐसा होता है लेकिन मैनेजमेंट को फॉर्मेट टू फॉर्मेट चलना चाहिए।
मैं टी-20 में अच्छा कर रहा था’दिनेश कार्तिक ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर का जिक्र करते हुए कहा कि,’वनडे में मैंने अच्छा नहीं किया मैं बाहर हो गया कोई बात नहीं। लेकिन सच बताउं तो टी-20 में मैं अच्छा कर रहा था। जितने मौके मिले मैंने खुद को साबित किया। अब दोबारा टीम में कमबैक के लिए आईपीएल ही एक प्लेटफॉर्म है जहां मैं जो भी कर सकता हूं सब कुछ करुंगा।’




