लाइफस्टाइल

Reliance Jio vs Airtel vs Vodafone: जानिए डेली 3GB डेटा वाले बेस्ट प्लान और कम्पेयर

Reliance Jio के साथ ही एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया यूजर्स को लुभाने के लिए एक से बढ़कर एक बेनिफिट वाले प्रीपेड प्लान ऑफर कर रहे हैं। यूजर्स को वे प्लान ज्यादा आकर्षित करते हैं जिनमें उन्हें बेस्ट डेली डेटा ऑफर किया जाता है।

इस वक्त मार्केट में कई ऐसे प्रीपेड प्लान मौजूद हैं जिनमें रोज 3जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कुछ बेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में जिनमें 3जीबी डेली डेटा के साथ और भी कई अडिशनल बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

एयरटेल के 3जीबी डेली डेटा वाले प्लानएयरटेल के 398 रुपये वाले प्लान में आपको रोज 3जीबी डेटा मिलेगा। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में किसी भी नेटवर्क के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग ऑफर की जा रही है। प्लान की एक और खास बात है कि इसमें विंक म्यूजिक, एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

इसके साथ ही इस प्लान के सब्सक्राइबर्स को FASTag की खरीद पर 150 रुपये का कैशबैक भी मिलेगा। डेली 3जीबी डेटा ऑफर करने वाला एयरटेल का दूसरा प्लान 558 रुपये का है। 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट 398 रुपये के प्लान जैसे हैं।

वोडाफोन के इन प्लान में 3जीबी डेली डेटा

3जीबी डेली डेटा की बात करें तो आप वोडाफोन के 398 रुपये वाले प्लान को चुन सकते हैं। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में ट्रू अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ डेली 100 फ्री एसएमएस ऑफर किया जा रहा है।

प्लान में वोडाफोन प्ले के साथ ही जी5 का भी फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। वोडाफोन का 558 रुपये वाले प्लान में भी आपको यही सारे बेनिफिट 56 दिन की वैलिडिटी के साथ मिलते हैं।

रिलायंस जियो का डेली 3जीबी डेटा वाला प्लान

जियो यूजर डेली 3जीबी डेटा के लिए 349 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करा सकते हैं। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में जियो-टू-जियो कॉलिंग फ्री है।

वहीं, दूसरे नेटवर्क्स के लिए इस प्लान में 1000 मिनट्स मिलते हैं। प्लान डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर करता है। प्लान को सब्सक्राइब कराने पर कंपनी जियो ऐप्स का कॉम्प्लिमेंट्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button