देश विदेश

सोनाली फोगाट को जान से मारने की मिली धमकी, टिकटोक स्टार के साथ की गई मारपीट

भाजपा की सोनाली फोगाट को जान से मारने की धमकी मिली है साथ ही उनके साथ मारपीट भी की गई है। ये आरोप खुद सोनाली फोगाट ने लगाए हैं। सोनाली ने यह आरोप अपनी सगी बहन व जीजा पर लगाए हैं। फतेहाबाद के सदर थाना में शिकायत कर सोनाली फौगाट ने कहा है कि मंगलवार की रात को वह अपने गांव भूथनकलां आई हुई थी। यहां उससे मिलने के लिए बहुत से लोग आए हुए थे, इनमें उसकी बहन रूकेश और जीजा अमन पूनिया भी शामिल थे।

सोनाली का आरोप है कि उसकी बहन और जीजा ने उसके साथ झगड़ा किया, फिर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में फतेहाबाद सदर थाना एसएचओ प्रहलाद सिंह का कहना है कि सोनाली फौगाट की शिकायत पर उसकी बहन और जीजा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक झगड़े की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस फिलहाल जांच कर रही है। राजनीतिक झगड़े जैसी कोई वजह नहीं है।
बता दें कि बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुकीं सोनाली फोगाट ने शिकायत दी थी कि गांव भूथनकलां में उनकी बहन और बहनोई अमन पूनियां ने उनके साथ झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। फिलहाल उनकी शिकायत पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button