जन्मदिन विशेष – स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्मदिन आज , जानिये उनसे जुडी महत्पूर्ण बातें
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव का जन्म 31 अक्टूबर 1952 को उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुआ था। स्व. मदनेश्वर सरन सिंह देव के घर जन्मे टीएस सिंहदेव ने हमीदिया कॉलेज भोपाल से इतिहास में एमए स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है। टीएस सिंहदेव के पिता राजा थे एवं इनकी माता जी का नाम राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव है। यहां बता दें कि टीएस सिंहदेव के का नाता शल्युजा शाही परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वे इस राजघराने के 118 वें राजा हैं।
टीएस सिंहदेव का छत्तीसगढ़ की राजनीति से पुराना नाता है। टीएस सिंहदेव ने 1983 में अंबिकापुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष चुने गए थे और यहीं से उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। टीएस सिंहदेव ने छत्तीसगढ़ राज्य में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का काम बखूबी किया है। कांग्रेस ने 2013 चुनाव में हार के बाद टीएस सिंहदेव को विधायक दल का नेता बनाया था।
जनवरी 2014 से टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्षी दल के नेता थे और वह अंबिकापुर विधानसभा से निर्वाचित सदस्य हैं। कांग्रेस पार्टी ने छत्तीसगढ़ में सरकार बनाने के बाद टीएस सिंहदेव को स्वास्थ्य जैसा महत्पूर्ण विभाग दिया है। आपको बता दें कि टीएस सिंहदेव का पूरा नाम त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव है। त्रिभुवनेश्वर शरण सिंहदेव सरगुजा रियासत के राजा हैं।
टीएस सिंहदेव की लोकप्रियता इतनी है कि सरगुजा और छत्तीसगढ़ के लोग इन्हें प्यार से टीएस बाबा बुलाते हैं। मंत्री सिंहदेव वैसे तो बड़ी रियासत के मालिक हैं लेकिन इतनी बड़ी हस्ती होने के बाद भी वे सादगी पसंद नेता के तौर पर जाने जाते है। कहा जाता है कि टीएस सिंहदेव के पास 500 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। लोग बताते हैं कि टीएस सिंहदेव भी ये नहीं जानते हैं कि उनके पास कहाँ और कितनी संपत्ती है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में अंबिकापुर विधानसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विधायक प्रत्याशी के रूप में चुनाव के दौरान 514 करोड़ की संपत्ति का शपथपत्र दिया था।
आइये जानते हैं उनसे जुडी कुछ खास बातें –
- टीएस सिंहदेव का पूरा नाम- त्रिभुवनेश्वर शरण सिंह देव
- टीएस सिंहदेव की जन्म तिथि- 31 अक्टूबर, 1952
- टीएस सिंहदेव का जन्म स्थान- उत्तर प्रदेश प्रयागराज
- टीएस सिंहदेव की उम्र- 66
- टीएस सिंहदेव का अन्य नाम- टीएस बाबा
- टीएस सिंहदेव का पेशा- राजनेता
- टीएस सिंहदेव की राष्ट्रीयता- भारतीय
- टीएस सिंहदेव का धर्म- हिंदू
- टीएस सिंहदेव के पिता का नाम- एचएच मदनेश्वर सरन सिंह देव
- टीएस सिंहदेव की माता का नाम- राजमाता देवेंद्रकुमारी सिंह देव
- कॉलेज / यूनिवर्सिटी- हमीदिया कॉलेज भोपाल
- टीएस सिंहदेव की शैक्षणिक योग्यता- इतिहास में एमए



