छत्तीसगढ़

सांसद सोनी और विधायक ने बढ़ाया मदद का हाथ, रायपुर में ऩए एंबुलेंस का हुआ विस्तार

सत्यपाल राजपूत, रायपुर में एंबुलेंस सुविधा में विस्तार हुआ है. जनप्रतिनिधियों ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया है. मदद के बाद अप राजधानी रायपुर के सकरी सड़कों में 6 ऩए एंबुलेंस दौड़ेगी. सांसद सुनील सोनी ने चार और अभऩपुर विधायक धनेंद्र साह ने दो एंबुलेंस दिया है. जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ मीरा बघेल ने बताया कि आज 6 इको मारूति सुजुकी एंबुलेंस की खरीदी की गई है. बता दे कि बीजेपी सांसद सुनील सोनी ने 20 लाख में 4 छोटा एंबुलेंस खरीदने में सहयोग किया है.

READ ALSO – सामयिक चिकित्सा और दृढ़ इच्छाशक्ति से कोरोना को हराकर पति सहित हुईं पूर्णिमा डिस्चार्ज

वहीं अभनपुर विधायक धनेंद्र साहू ने 10 लाख में दो छोटा एंबुलेंस दिया है. जो एंबुलेंस अभनपुर के लिए उन्हें रवाना कर दिया गया है, जो रायपुर के लिए है, वो अभी कार्यालय में है. डॉ मीरा बघेल ने कहा कि नए एंबुलेंस मिलने से निश्चित तौर पर मरीजों को राहत मिलेगी. अभी तक तंग गलियों से मरीजों को निकालने में परेशानी होती थी. अब ऐसे जगहों से सरपट निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया जा सकता है. एंबुलेंस में आवश्यक सुविधा है, बड़े एंबुलेंस जैसे सुविधा नहीं लेकिन जो एमरजेंसी में जरूरत होती है वो सभी है.

Related Articles

Back to top button