दो जगहों पर नक्सलियों ने दिया आगजनी की घटना को अंजाम, नक्सलीयो ने जलाये डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता

कांकेर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में नक्सली लगातार उत्पात मचा रहे है ,और ग्रामीणों में नुकसान का खौफ पैदा कर रहे हैं। बीती रात नक्सलियों ने बड़गांव थाना अंतर्गत दो जगहों पर तेंदूपत्ता फड़ी में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार, बड़गांव थाना से मात्र सौ मीटर की दूरी पर बीती रात करीबन 12 बजे नक्सलियों ने तेंदूपत्ता फड़ी में आग लग दी। जिसमें लगभग डेढ़ सौ बोरी तेंदूपत्ता जलकर राख हो गए। दो जगहों पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया। इस घटना में करीब डेढ़ सौ बोरी में भरे तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गए। इसके अलावा मासुर में रखे तेंदूपत्ता में भी आगजनी हुई ।
read also- आठ सूत्रीय मांगों को लेकर नगर पलारी में हड़ताल में बैठे पटवारी संघ को समर्थन देने पहुंचे भाजपा मंडल संडी – अध्यक्ष महेन्द्र साहू
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की आठ से दस हथियारबंद नक्सली ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने पहले ग्रामीणों को उठाया और तेंदूपत्ता को आग के हवाले कर दिया। उसके बाद लाल सलाम जिंदाबाद के नारे लगाते हुए भाग खड़े हुए। जिससे करीबन 50 बोरे आग में जलकर राख हो गए। घटना की जानकारी होने के बाद बड़गांव थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट अपने जवानों के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया।




