झारखण्ड

BCCL Breaking – भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की खुली खदान का एक हिस्सा ढहा, एक शव बरामद |


#WATCH झारखंड: धनबाद में बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद कर लिया गया है।



भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) की खुली खदान का एक हिस्सा शुक्रवार को धंस जाने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और कई अन्य के फंसे होने की आशंका है। मीडिया से बात करते हुए धनबाद के सीनयिर एसपपी संजीव कुमार ने कहा कि बीसीसीएल (भारत कोकिंग कोल लिमिटेड) की खुली खदान का एक हिस्सा ढह गया। एक शव बरामद किया गया है। कई मौतों का सत्यापन किया जा रहा है। हम बीसीसीएल की रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जोरापोखर पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर बिनोद उरांव ने कहा कि यह खदान भौरा क्षेत्र के अंतर्गत आती है। ऐसा लगता है कि अवैध खनन चल रहा था। हम मामले की जांच कर रहे हैं। अभी तक, हमारे पास मरने वालों की संख्या के बारे में कोई पुष्टि नहीं है।

Source by ANI_HindiNews

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी उपलब्ध करायी जाएगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. Cgtop36 स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट Cgtop36 के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.



Related Articles

Back to top button