छत्तीसगढ़

नीलाम होगी स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर की 42 कंडम गाड़ियां… |


बिलासपुर। नीलामी प्रक्रिया के लिए सभी गाड़ियों को जांच कर तैयार कर लिया गया है। संभवत अगले सप्ताह गाड़ियों की नीलामी की जाएगी। राज्य शासन से अधिकृत कंपनी मेटल स्क्रैप कारपोरेशन लिमिटेड करेगी। नीलामी से मिलने वाली राशि सीधे शासन के खाते में चला जायेगा।



सरकंडा के नूतन चौक स्थित स्वास्थ्य विभाग परिसर में लगभग 30 कंडम एम्बुलेंस वाहन खड़े हुए है। जिसमे संजीवनी एक्सप्रेस 108 और कुछ अन्य एम्बुलेंस शामिल है। इसी तरह जिला अस्पताल में 10 महतारी एक्सप्रेस 102 और दो कंडम एम्बुलेंस खड़े हुए है।

READ MORE- अवंती विहार स्थित विरासत अपार्टमेंट में लगी आग, आग की घटना से वहां के लोग डरे हुए है

जिसे नीलाम करने के लिए बीच बीच में प्रक्रिया की जाती थी, लेकिन विभागीय दिक्कत की वजह से नीलामी की प्रक्रिया को पूरी नही किया जा सक रहा था, लेकिन अब इन कंडम गाड़ियों की नीलामी करने के निर्देश शासन स्तर पर मिल गया है।

इन गाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया कई बार किया जा चुका है। लेकिन हर बार विभागीय दिक्कते आने की वजह से प्रक्रिया पूरी नहीं कि जा सकी है। हालांकि इस बार प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुच गया है।



Related Articles

Back to top button