छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ – ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 4 लोगो की मौत
कांकेर जिले में ट्रक ने कार को जबरदस्त टक्कर मार दी, इस हादसे में कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। आप को बता दे कि दुर्घटना चारामा थानांतर्गत एनएच 30 रतेसरा के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि धमतरी से लखनपुरी लौट रहे कार सीजी 04 एनबी 4267 को ट्रक क्रमांक सीजी 08 एएन 8855 ने ठोकर मार दी।
READ ALSO – ट्रेलर से बरामद हुए 25 लाख रुपए का गांजा, ड्राइवर व कंडक्टर गिरफ्तार, जगदलपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
बता दे कि घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार दो लोगों की घटना स्थल में ही मौत हो गई तो वहीं दो को इलाज के लिए रायपुर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद से ट्रक चालक फरार है। मिली जानकारी के अनुसार कार में कुल चार लोग सवार थे, जिसमें दो सगे भाई अहमद अली व रहमद अली है। वहीं एक का नाम संजू तिर्की और दूसरे का नाम प्रवीण सिन्हा है। इनमें तीन लखनपुरी तो वहीं 1 सरगुजा का बताया जा रहा है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।




