छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी हुआ गिरफ्तार

मरवाही जिले से छेड़छाड़ की घटना के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थाना मरवाही में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह घर में अकेली थी इसके ससुर, पति काम करने बाहर गए हुए थे, इस दौरान करसिंवा का हेमंत उर्फ गोलू मार्को घर अंदर घुसकर बेज्जती करने के नियत से दोनों हाथ को पकड़ कर पटक दिया जो पीड़िता के जोर जोर से चिल्लाने की आवाज को सुनकर पड़ोसी लोग आ गए,

READ ALSO – छत्तीसगढ़ – पत्नी ने किया गर्भपात कराने से इंकार तो पति ने पीटा, मामला दर्ज

आप को बता दे की उनको देखकर हेमंत मार्को बाड़ी के तरफ से भाग गया। लिखित आवेदन पर से थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 58/2021 धारा 294, 506, 452, 354 भा द वि कायम कर विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को घटना के संबंध में अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक जी पीएम के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु एवं प्रकरण में समुचित कार्यवाही का निर्देश थाना प्रभारी को दिया गया।

READ ALSO – छत्तीसगढ़ के इस अस्पताल को कोविड इलाज के लिए दी गई अनुमति कर दी गई निरस्त

थाना प्रभारी मरवाही के द्वारा फरार आरोपी के गिरफ्तारी हेतु टीम बनाकर लगातार दबिश दे रहे थे। आरोपी हेमन्त मार्को के घर आने की सूचना मुखबिर से प्राप्त होने पर आज आरोपी हेमन्त मार्को उर्फ गोलू पिता रतन मार्को 24 साल निवासी करसिंवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button