छत्तीसगढ़ – पत्नी ने किया गर्भपात कराने से इंकार तो पति ने पीटा, मामला दर्ज

बिलासपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकंडा क्षेत्र के कपिल नगर में रहने वाली कस्र्णा यादव की शादी 2019 में तपेश चौहान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही तपेश अपनी पत्नी से मारपीट करने लगा। रोज रोज की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता अपने मायके महासमुंद जिले के बागबहरा चली गई।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 नवंबर 2020 को तपेश अपनी पत्नी को समझाकर वापस ले आया। इस बीच सास-ससुर से विवाद के बाद पति-पत्नी बंधवापारा में किराए का मकान लेकर रहने लगे। इस दौरान महिला गर्भवती हो गई। तपेश अपनी पत्नी को गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाने लगा फिर जब पत्नी इससे इन्कार किया तो बीते पांच अप्रैल को पति ने पिटाई की।
बताया जा रहा है कि आपसी विवाद की वजह से पीड़ित महिला ने शिकायत नहीं की। इसके बाद 10 अप्रैल को भी इसी बात को लेकर पति ने मारपीट की फिर लगातार पत्नी को प्रताड़ित करने लगा। पीड़िता ने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।




