मनोरंजन

इंस्टाग्राम पर अपनी और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस कि फीलिंग को ज़ाहिर की प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस हॉलीवुड के सबसे चर्चित और फेवरेट कपल में से एक हैं। प्रियंका और निक हमेशा एक दूसरे के प्यार में डूबे नज़र आते हैं। भले ही दोनों साथ रहें या अलग-अलग शहर में, किसी भी वक्त दोनों एक दूसरे के स्पेशल फील करवाना नहीं भूलते। फिलहाल प्रियंका चोपड़ा अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस की शूटिंग की वजह लंदन में हैं और निक जोनस सिंगिंग रिएलिटी शो ‘द वॉयस’ जज करने यूएस गए हुए हैं। आप को बता दे कि ऐसे में मिसेज़ जोनस अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं। और अपने ये फीलिंग ख़ुद प्रियंका ने सबके सामने ज़ाहिर की है।

READ ALSO – रश्मि देसाई के बोल्ड बेडरूम फोटोशूट ने बरपाया कहर, बला की खूबसूरत और सेक्सी है अंदाज

Image Credit Instagram

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होंने खुलेआम अपने प्यार का इज़हार करते हुए बताया है कि वो निक जोनस को मिस कर रही हैं। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर अपनी और निक की एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक गार्डन में नज़र आ रहे हैं। फोटो में प्रियंका और निक एक दूसरे को बड़े प्यार से निहारते दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा है, ‘मैं आपको बहुत मिस कर रही हूं मेरे दिल’। इस कैप्शन के साथ एक्ट्रेस ने दिल वाली इमोजी बनाई है। आपको बता दें कि प्रियंका और निक ने 1 दिसंबर 2018 में शादी की थी। दोनों की शादी की तस्वीरें उन्हें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं।

READ ALSO – सरकार पर बरसीं रिचा चड्ढा, बोलीं – न ऑक्‍सिजन, न बेड, न अर्थी के लिए लकड़ी, ऐसे कैसे सुपरपावर?

दोनों की शादी को तीन साल होने वाले हैं लेकिन मोहब्ब्त में कोई कमी नहीं आई है। कोई फेस्टिवल हो या अवॉर्ड फंक्शन निक और प्रियंका हमेशा साथ नज़र आते हैं। और अगर किसी वजह से साथ नहीं भी हो पाते हैं तो भी अपने पार्टनर को किसी न किसी तरह से स्पेशल फील कराना नहीं भूलते हैं। बता दे कि अब प्रियंका को वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस हाल ही में ‘द व्हाइट टाइगर’ फिल्म में नज़र आई थीं। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म में प्रियंका के साथ राजकुमार राव लीड रोल में थे।

Related Articles

Back to top button