inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – वन मंत्री के निर्देश पर 7 तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला आदेश जारी

छत्तीसगढ़ – वन मंत्री तथा राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित अमल किया गया। इसके तहत वन मंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए जिला कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा आज सात तहसीलदार तथा नायब तहसीलदारों का स्थानांतरण आदेश जारी कर दिया गया है।कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सात तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत नई जगहों पर पदस्थ किया गया है।

Read Also – भारतीय डाक विभाग ने 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए निकाली भर्ती, 69000 तक है सैलरी, जाने कैसे करें आवेदन

स्थानांतरित किये गए तहसीलदार आनंद बंजारे को छुईखदान, नायब तहसीलदार हुलेश्वरनाथ खुटे को अंबागढ़ चैकी, नायब तहसीलदार भूपेंद्र कुमार नेताम को डोंगरगांव तथा नायब तहसीलदार मनीषा देवांगन को डोंगरगढ़ में स्थानांतरण किया गया है। इसी तरह नायब तहसीलदार श्री परमेश्वरी लाल मंडावी को खैरागढ़, नायब तहसीलदार लीलाधर कंवर को खैरागढ़ व नायब तहसीलदार रश्मि दुबे को खैरागढ़ तहसील में पदस्थ किया गया है।

Read Also – स्मार्ट टीवी खरीदें मात्रा 3,232 रुपए में

बता दें कि छत्तीसगढ़ के वन मंत्री और राजनांदगांव जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा विगत दिवस शुक्रवार को राजनांदगांव कलेक्टोरेट सभाकक्ष में ली गई जिले की समीक्षा बैठक में खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभाग में राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब पर गहरी नाराजगी व्यक्त की गई थी। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय विधायकों की शिकायत और राजस्व प्रकरणों के निराकरण में विलंब को गंभीरता से लिया और राजनांदगांव जिले के अंतर्गत खैरागढ़ तथा डोंगरगांव अनुविभागों के तहसीलदारों तथा नायब तहसीलदारों को स्थानांतरित करने के निर्देश दिए थे।

ट्विटर पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक कर हमें फॉलो करें।

फेसबुक पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके हमसें जुड़े हैं।

डेली हंट पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button