बिजनेस

Petrol Diesel price – जानिये आज आपके शहर में पेट्रोल डीजल के कितने हैं दाम, रोज बदलते हैं सुबह

Petrol Diesel price सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार आज 12वें दिन डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल की कीमत में पिछले 22 से ज्यादा दिनों के बाद भी कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज यानि सोमवार को भी दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये पर स्थिर रहा वहीं डीजल के दामों में भी कोई बदलाव देखने नहीं मिला।

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel price) की कीमत इस प्रकार है।

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 70.46 81.06
कोलकाता 73.99 82.59
मुंबई 76.86 87.74
चेन्नई 75.95 84.14

कीमत प्रति रुपये लीटर में है….

आपके शहर में कितना है दाम

पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel price) की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

6 बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel price) की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

ट्विटर पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक कर हमें फॉलो करें।

फेसबुक पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके हमसें जुड़े हैं।

डेली हंट पर भी उपलब्ध है। यहां क्लिक करके सब्सक्राइब करें।

Related Articles

Back to top button