देश विदेश

पति संग जा रही थी पत्नी, रास्ते में तीन युवकों ने जंगल ले जाकर पति के सामने ही किया सामूहिक दुष्कर्म, मामला दर्ज

आगरा जिले से एक सनसनीखेज मामला मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक यहां कुछ बदमाशों ने महिला के पति के सामने ही उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। महिला ने एत्माद्दौला थाने में तहरीर दी है, जिसमें दो नामजद और एक अज्ञात युवक पर जंगल ले जाकर गैंगरेप का आरोप लगाया हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस मामले में एसपी ग्रामीण ने बताया कि महिला ने थाने पर तहरीर दी है कि तीन लोगों ने उसके साथ गैंगरेप और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है।

पीड़िता की रिपोर्ट पर सामूहिक दुष्कर्म, लूट और जान से मारने की धमकी की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। आरोपियों की गिफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी घरों से फरार हैं उन्हें जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा। आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर को दो बजे पीड़ित पति-पत्नी छलेसर चौकी पर आए थे और रिपोर्ट मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

Related Articles

Back to top button