राजनांदगांव प्रेस क्लब ने भी प्रेस क्लब भवन को तब्दील किया कोविड केयर सेंटर में, निशुल्क ईलाज की सुविधा

राजनांदगांव जिले में तेजी से बढ़ते कोरोना मामलों के बीच अस्पताल में जगह नहीं होने की वजह से इस वैश्विक महामारी में समाज सेवी संस्थाओं के द्वारा कोविड केयर सेंटर की स्थापना की जा रही हैं। राजनांदगांव प्रेस क्लब ने भी प्रेस क्लब भवन को कोविड केयर सेंटर के रूप में तब्दील किया है। जहां कोरोना संक्रमितों को निशुल्क ईलाज की सुविधा मिल रही है।
राजनांदगांव जिले भर में प्रतिदिन लगभग 1000 से अधिक कोरोना मरीजों की पहचान हो रही है, वहीं प्रतिदिन लगभग 10 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हो रही है। आलम यह है कि राजनांदगांव के सभी कोविड अस्पताल फूल हो चुके हैं कोरोना संक्रमितों को रखने अस्पतालों में जगह नहीं है। ऐसे में बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए कोविड केयर सेंटर की आवश्यकता दिखाई दे रही थी, जिसे देखते हुए राजनंदगांव प्रेस क्लब के द्वारा प्रेस क्लब भवन को कोविड-19 केयर सेंटर बनाया गया है। जहां बिना लक्षण वाले कोरोना संक्रमित मरीजों का उपचार किया जा रहा है।
प्रेस क्लब में कोरोना संक्रमित मरीजों को भोजन की भी निशुल्क दिया जा रहा है। राजनंदगांव प्रेस क्लब में 30 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है जहां जिलेभर के विभिन्न क्षेत्रों के कोरोना संक्रमित मरीजों को रखा जा रहा है।




