inh24मनोरंजन

बड़ी खबर – एक्ट्रेस रेखा का बंगला हुवा सील, कोरोना पॉजिटिव निकला घर में ये

एक्ट्रेस रेखा के सुरक्षा गार्ड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई में उनके बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है। बता दें किkaii फ़िल्मी हस्तियों और आमिर खान के स्टाफ के बाद, एक्ट्रेस रेखा के सुरक्षा गार्ड का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैं। हालांकि इस मसले पर एक्ट्रेस रेखा का या किसी अन्य का आधिकारिक बयान नहीं आया है।

सुरक्षा गार्ड के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मुंबई में रेखा के बंगले को बीएमसी ने सील कर दिया है। गौरतलब है कि कल मुंबई में फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl अमिताभ बच्चन के बाकि परिवार के सदस्यों की कोरोना टेस्टिंग की गयी है जिसकी रिपोर्ट आना बाकि है।

सूत्रों के मुताबिक रेखा के घर को कन्टेनमेंट ज़ोन घोषित किया गया है। रेखा का बंगला मुंबई के बांद्रा इलाके में स्थित है, बताया जाता है कि उनके घर दो सुरक्षा गार्ड होते हैं जो उसके घर की पहरेदारी करते हैं। उनमें से एक का कुछ दिन पहले कोरोना पॉजिटिव का टेस्ट किया गया था और जिसका मुंबई के बीकेसी में इलाज चल रहा है। बीएमसी ने पूरे क्षेत्र को भी सैनीटाइज भी किया है।

Related Articles

Back to top button