लाइफस्टाइल

कॉफी को नमी से कैसे बचाएं? इन तरीकों से करें लंबे समय के लिए स्टोर

कॉफी हर भारतीय घर में मिल जाती है। कई घरों में कॉफी पीने वाले लोग भी नहीं होते बावजूद इसके लोगों के घर में कॉफी मेहमानों के लिए होती है। लेकिन इससे जुड़ी एक शिकायत जो हर घर में होती है। शिकायत ये कि कॉफी बहुत जल्दी जम जाती है। वैसे तो ये शिकायत हर मौसम में सामने आती है, लेकिन बारिश के मौसमें में इसका खासा ध्यान रखना चाहिए। तो चलिए जानते है कॉफी पाउडर को स्टोर करने के आसान तरीकों के बारे में।

हैक 1  – कॉफी की शीशी को फ्रिज में रखें। इससे कॉफी पाउडर जमेगा नहीं। इतना ही नहीं, कॉफी पाउडर को फ्रीजर के अंदर भी रखा जा सकता है। अगर आप इस हैक को अजमाते हैं तो कॉफी कई महीनों तक वैसी की वैसी रहेगी। इस बात का ध्यान रखें कि आप जिस डिब्बे में कॉफी रख रही हैं वो एयर टाइट हो।

हैक 2  – कॉफी को जार में रखने से पहले आप उसमें चावल के कुछ दाने डालें और फिर उसमें कॉफी पाउडर डालें। स्वाद कभी नहीं बिगड़ेगा और कॉफी कई महीनों तक सही बनी रहेगी।

हैक 3 – कॉफी में कई बार गाठे पड़ जाती है। ऐसे में आप कांच की शीशी से कॉफी को निकालें और फिर शीशी को अच्छे से साफ करें अंदर एक टिशू पेपर को बिछाएं और अब इसमें एक छोटा चम्मच चाय पत्ती डालें और फिर कॉफी पाउडर डाल लें। ऐसा करने से कॉफी में गाठे नहीं पड़ती।

हैक 4  – बारिश के मौसम में आप कॉफी पाउडर में कमल गट्टे के टुकड़े डाल दें ऐसा करने से कॉफी नहीं जमेगी।

Related Articles

Back to top button