inh24

जशपुर – कलेक्टर के आदेश की उडी थी धज्जियाँ, बड़ी कार्यवाही करते हुवे नायब तहसीलदार को किया भारमुक्त

जशपुर जिले में लंबे समय से अधिकारियों की लगातार मनमानी चल रही थी और कलेक्टर के आदेश का जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही थी। यहां अधिकारी ट्रांसफर के बाद भी अधिकारी कुर्सी छोड़ने को तैयार नही है। इस खबर के प्रकाशित करने के बाद कलेक्टर ने एक बार फिर बड़ी कार्यवाही की है।

दरअसल जशपुर जिले के सन्ना तहसील के तहसीलदार रोशनी तिर्की का लगातार शिकायत और वकीलों के साथ दुर्व्यवहार के बाद कलेक्टर महादेव कावरे ने तहसीलदार रोशनी तिर्की को सन्ना तहसील से हटाकर बगीचा नयाब तहसीलदार के पद पर ट्रांसफर हुआ था।

इससे पहले ट्रांसफर आदेश 13 सितम्बर को जारी हुआ था लेकिन उसके बाद भी अभी तक तहसीलदार अपनी कुर्सी छोड़ने को तैयार नही हुवे थे इसका मतलब स्पष्ट था कि कलेक्टर का आदेश भी उनके लिए कोई मायने नही रखता। मामले में आदेश जारी करते हुवे उन्हें अब भारमुक्त कर दिया है।

New Doc 2021-10-13 17.23.01

Related Articles

Back to top button