छत्तीसगढ़

गरियाबंद – कोपरा कांग्रेस इस्तीफा मामला को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज, कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह साहू ने भाजपा पर लगाया षडयंत्र का आरोप

गिरिश गुप्ता गरियाबंद – राजिम विधानसभा के ग्राम कोपरा में 200 कांग्रेसियों के इस्तीफा देने का मामला जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह के ब्यान के बाद अब राजनीतिक तुल पकड़ने लगा है। कांग्रेस अध्यक्ष के भाजपा पर षडयंत्र का आरोप लगाने के बाद भाजपा ने भी तुरंत पलटवार किया है।

Read Also – छत्तीसगढ़ – अवैध संबंध का खतरनाक अंत, पहले तीन ने किया महिला का गैंगरेप फिर कर दी हत्या

भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान को हास्यापद बताते हुए कहा कि संगठन को संभालने में नाकाम जिला अध्यक्ष अपने और विधायक की निष्क्रियता छुपाने घड़ियाली आसु बहा रहे और भाजपा पर मनगढ़त व अनर्गल आरोप लगा रहे है। कांग्रेसियो के इस्तीफे से वे सदमे में चले गए है, इसलिए कुछ भी बयान दे रहे है।

Read Also – कोंडागांव में गरबा उत्सव के दौरान जमकर हंगामा, कांग्रेस महासचिव के बेटे और SDOP के बीच मारपीट, 6 गिरफ्तार

ज्ञात हो कि हाल में ग्राम कोपरा से कांग्रेस के जिला महामंत्री सहित 200 कांग्रेसियो ने विधायक अमितेष शुक्ल पर सरपंच डाली साहू के विरूध्द कार्यवाही में सहयोग ना देने एवं सरपंच का साथ देने का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। कांग्रेसियो के इस्तीफे के बाद से कांग्रेस के भीतर खाने में कोहराम मच गया। इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष भावसिंह ने मामले को लेकर भाजपा और आरएसएस पर षडयंत्र का आरोप लगा दिया। जिसके बाद से जिले में राजनीति गर्मा गई।

Read Also – बड़ी खबर – आधी कीमत पर दवा उपलब्ध कराने छत्तीसगढ़ के 169 शहरों में खुलेंगे 188 मेडिकल स्टोर्स

मामले को लेकर जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर ने कहा कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष भाजपा और आरएसएस के खिलाफ आरोप लगाने के बजाय अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं का सम्मान करें, सत्ता में होने के बाद भी कार्यकर्ताओं की मांग पूरी नहीं कर पा रहे है, इससे राजिम विधानसभा में सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि की अक्षमता उजागर हो गई है। उन्होने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता और ग्रामीण सरपंच के खिलाफ कार्यवाही चाहते हैं, लेकिन उचित कार्यवाही नही हुई। हतासा और निराशा के कारण सरकार और जनप्रतिनिधि होने के बावजूद उन्हे कांग्रेस छोड़ना पड़ रहा है, कांग्रेस खुद चिंतन करे।

Related Articles

Back to top button