छत्तीसगढ़ में कल कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड मामले आये हैं जिसके बाद छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 661 पहुंच गई है। शुक्रवार का दिन कोरोना के लिहाज से बड़ा विस्फोटक शुक्रवार साबित हुआ। प्रदेश में एक ही दिन में रिकॉर्ड 129 केस सामने आए है। इन आंकड़ों के साथ ही अब प्रदेश की राजधानी में भी लगातार संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
इसी तरह देश में कोरोना वायरस के रोजाना लगभग 9 हजार से ज्यादा मामले आ रहे हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार 9 हजार से अधिक कोरोना वायरस संक्रमित मिल रहे हैं। देश में कल 9462 लोगों में कोविड 19 की पुष्टि हुई है। इसके बाद देश में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 2,36,184 हो गई है।
भारत के तीन राज्यों में लगातार 1 हजार से अधिक कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। देशभर में रोजाना आ रहे मामलों में से 50 फीसदी से अधिक सिर्फ महाराष्ट्र, तमिलनाडु और दिल्ली के मरीज हैं।
मिलेआंकड़ों के मुताबिक 5 मई को महाराष्ट्र में 2436, तमिलनाडु में 1438, दिल्ली में 1330, कर्नाटक में 515, गुजरात में 510, उत्तर प्रदेश में 496, पश्चिमी बंगाल में 427, हरियाणा में 316, मध्यप्रदेश में 234, और राजस्थान में 222 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
आपको बता दें कि में कोरोना वायरस संक्रमितों का आंकड़ा 2,36,184 पर पहुंच गया है। इनमें से 1,16,290 मरीज सक्रिय हैं जिनका अस्पतालों में उपचार चल रहा है। जबकि 1,13,233 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 4779 मरीज ठीक हुए हैं। इसके अलावा 6649 मरीजों की मौत हो चुकी है। देश में 5 मई को रिकार्ड 286 लोगों ने महामारी से दम तोड़ा है।




