inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल को कोर्ट से मिली जमानत, 7 सितंबर को हुए थे गिरफ्तार

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत दे दी गई है। नंद कुमार बघेल को जगत कुमार हुडको की कोर्ट से जमानत मिली है। विदित हो कि पिछले दिनों एक समुदाय विशेष पर टिप्पणी किए जाने के चलते नंद कुमार बघेल के खिलाफ राजधानी के डीडी नगर थाने में एफआईआर हुई थी, तब उन्हे यूपी से गिरफ्तार कर लाया गया था, और कोर्ट के आदेश पर उन्हे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उनके वकील द्वारा जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। इसलिए आज उन्हे जमानत मिल गई। गौरतलब है कि 7 सितंबर को नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार किया गया था।

Related Articles

Back to top button