
पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने टी 20 विश्व कप 2021 में भारत-अफगानिस्तान खेल को लेकर एक ट्वीट किया था. जिस पर पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने टी 20 विश्व कप 2021 में भारत-अफगानिस्तान के मैच को फिक्स करार दिया था. इस पर आकाश चोपड़ा ने पाकिस्तानी अभिनेत्री को तीखी प्रतिक्रिया देकर उनका मुंह बंद कर दिया है. जिसे लेकर आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर भारतीय प्रशंसकों का दिल जीत लिया है।
गौरतलब है कि टी 20 विश्व कप 2021 में अपने सफर की शुरुआत भारतीय टीम ने पाकिस्तान के साथ खेले गए मैच में हार के साथ की थी. वहीं इस हार के बाद भारत को अगल मैच में न्यूजीलैंड के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा. फिलहाल अपने तीसरे मैच में भारतीय टीम अफगानिस्तान से एक बड़े स्कोर से जीतने में कामयाब रही।
इसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने एक ट्वीट कर भारतीय टीम की सराहना की थी. आकाश चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि ‘यह इस तरह से किया जाता है. भारत, भारत की तरह खेला.’ हालांकि पाकिस्तान फिल्म स्टार सेहर शिनवारी ने आकाश के इस ट्वीट पर जवाब देते हुए भारत-अफगानिस्तान मैच को फिक्सड करार दे दिया।
पाकिस्तान फिल्म स्टार सेहर शिनवारी ने आकाश के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा ‘बीसीसीआई ने एक अच्छा मैच खरीदा.’ इसके बाद बुधवार को आकाश ने सेहर को करारा जवाब देते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है. जिस पर लिखा हुआ है ‘जिनके पास दिमाग नहीं होता तो वह चुप ही रहे तो बेहतर है।
आपको बता दें कि भारत ने अफगानिस्तान पर जीत के साथ सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की अपनी संभावनाओं को जिंदा रखा हुआ है. अफगानिस्तान के साथ खेले गए मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रनों का विशाल स्कोर बनाया जिसमें रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक जमाए थे।



