#Social

कसाण में खेल मैदान के लिए पांच लाख



Market. मंडी। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने ग्राम पंचायत कसाण के खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की है। यह घोषणा मंत्री ने आठ दिवसीय नलवाड़ मेला साईगलू के समापन समारोह की अध्यक्षता के दौरान की। इस दौरान उन्होंने सदर के लोगों को कई सौगातें बांटी। उन्होंने कहा कि मंडी विधानसभा क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से लगभग 80 करोड़ रुपए के विकास कार्य किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के अंतर्गत 5.6 करोड़ रुपए और नाबार्ड के अंतर्गत 23 करोड़ रुपए सडक़ों पर खर्च किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग द्वारा मंडी विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न भवनों के निर्माण पर 60

करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर से मंडी वाया धर्मपुर राष्ट्रीय उच्च मार्ग के निर्माण की वह स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे हैं। निर्माण के दौरान यहां स्थानीय जनता को हो रही परेशानी का मामला उन्होंने केंद्रीय सडक़ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के समक्ष उठाया है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि समय पर काम करना उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह से सीखा है और एनएच के धीमी गति से हो रहे निर्माण को सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री ने ग्राम पंचायत कसाण के खेल मैदान के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। जिला परिषद सदस्य व प्रदेश कांग्रेस महासचिव चंपा ठाकुर ने कून का तर पुल का शिलान्यास करने के लिए लोक निर्माण मंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने मेले के सफ ल आयोजन के लिए स्थानीय मेला कमेटी को बधाई भी दी।



Source link

Related Articles

Back to top button