#Social

जीजा-साला स्टेशन जाते वक्त हादसे का शिकार, तीन मौतें



बिहार। पूर्णिया जिले में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. बताया जाता है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार थे. सामने से आ रही दूसरी बाइक ने जबरदस्त टक्कर मार दी. इसके बाद दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. वहीं तीसरे शख्स ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मरने वाले दो लोग रिश्ते में जीजा-साला लगते थे. जीजा अपने साला को स्टेशन छोड़ने जा रहा था. उसके साथ एक दोस्त भी था. इसी दौरान के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कजरा मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक जोरदार टक्कर मार दी. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई.

आसपास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल लाया गया. जहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया. इनमें से दो लोगों घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी. मिली जानकारी के अनुसार भमरा लागन के कमलपुर गांव निवासी मो. सफीक के पुत्र सरताज और उसका साला शाहनवाज अपने साथी के साथ पूर्णिया रेलवे स्टेशन जा रहा था.

बताया जाता है कि रॉन्ग साइड से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल से भिड़ंत होने के बाद तीनों लोगों की मौत हो गई. के नगर थाना पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया है. इधर परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है. मृतक की पत्नी रिहाना खातून ने कहा कि मेरे पति और भाई पूर्णिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे. इसी दौरान सड़क हादसे में दोनों की मौत हो गई. मेरे चार बच्चे हैं. अब इनकी परवरिश कैसे होगी. रिहाना ने सरकार से मदद की गुजारिश की है.



Source link

Related Articles

Back to top button