inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के एडीजी जीपी सिंह के यहां छापे में 10 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, जानें ताजा अपडेट

रायपुर। विभिन्न स्थानों में ली गई तलाशियों में 10 करोड़ से अधिक की सम्पत्ति का खुलासा हुवा है। सोशल मीडिया में वायरल विज्ञप्ति के मुताबिक 02 किलो सोना जप्त की गई है एवं 16 लाख रूपये नगद भी बरामद हुवे हैं। जारी विज्ञप्ति के मुताबिक –

जी. पी. सिंह, भा.पु. से अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हाल पदस्थापना निदेशक, राज्य पुलिस प्रशिक्षण अकादमी, रायपुर के संबंध में उनके आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के कार्यकाल के दौरान अवैध वसूली व अन्य अवैध माध्यमों आदि से अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित करने की निरंतर शिकायतें प्राप्त हो रही थी, जिनके आधार पर सत्यापन उपरांत प्रकरण में प्राथमिक जांच कमांक 07 / 2021 संस्थित की गई थी।

प्राथमिक जांच के अन्वेषण के दौरान इस बात के पुख्ता प्रमाण प्राप्त हुए कि एडीजी जी. पी. सिंह द्वारा स्वयं एवं परिजनों तथा बेनामी तरीकों से अलग-अलग स्थानों पर करोड़ों की अनुपातहीन सम्पत्ति अर्जित की गई है एवं बड़े लेनदेन किये गये हैं। उक्त तथ्यों के आधार पर पुलिस थाना ईआडब्ल्यू / एसीबी में अपराध क्रमांक 22 2021 धारा 13 (1) बी, 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 यथासंशोधित 2018 के तहत् पंजीबद्ध किया गया एवं दिनांक 01.07.2021 को प्रातः 6.00 बजे जी. पी. सिंह के रायपुर स्थित शासकीय निवास ई-1, नेशनल हाईवे कालोनी एवं जांच अनुक्रम में सामने आये उनके सहयोगियों प्रीतपाल चाण्डोक रायपुर मणीशंकर रायपुर, राजेश बाफना, सीए, राजनांदगांव, ग्लोबल एसोसिएट्स कंपनी बड़बील उड़ीसा सहित अन्य ठिकानों पर माननीय विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम रायपुर के द्वारा प्रदत्त तलाशी वारंट दिनांक 30.06.2021 के पालन में तलाशी कार्यवाहियां संपादित की गई।

मणी भूषण, ब्रांच मैनेजर, एस.बी.आई. शाखा सेजबहार, रायपुर जो जी.पी. सिंह के निकट मित्र है, के निवास- डी- 3 / 1, एस.बी.आई. अपॉर्टमेंट, भगत सिंह चौक, शंकर नगर, रायपुर (छ.ग.) के निवास स्थान की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज (बैंक संबंधी) तथा 02 कि.ग्रा. सोना 01-01 कि.ग्रा की सोने की पट्टी के रूप में किमती लगभग


जी. पी. सिंह की पत्नी एवं उनके पुत्र के नाम पर डाक घर में 29 सावधि जमा खातों का पता चला है जिसमें 20 लाख रूपये से अधिक की राशि जमा है। डाकघर खातों की संख्या एवं जमा राशि में वृद्धि की संभावना है। सभी संबंधित डाकघरों से जानकारी ली जा रही है।

जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम 69 अवसरों पर शेयर एवं म्युचुअल फंड में बड़ी राशि का निवेश करना ज्ञात हुआ है। जिसमें 3 करोड़ से अधिक की राशि निवेश किया जाना पाया गया है। म्युचुअल फंड एवं शेयरो की संख्या एवं निवेशित राशि में वृद्धि होने की संभावना है।

जी. पी. सिंह के परिवार के सदस्यों के नाम हाईवा, जेसीबी, कांकीट मिक्सचर वाहन मशीन जिनकी कीमत लगभग 65 लाख रूपये है कि जानकारी मिली है। गणना निरंतर जारी है।

अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम राज्य एवं राज्य के बाहर भूखंड, मकान व फ्लैट की बड़ी मात्रा में खरीदी कर भारी मात्रा में राशि निवेश किया गया है। जी. पी. सिंह के नाम पर 02 भूखंड और 01 फ्लैट एवं उनकी पत्नी के नाम पर 02 मकान माता के नाम पर 05 भूखंड और 01 मकान, पिता के नाम पर 10 भूखंड एवं 02 फ्लैट कुल 23 अचल संपत्तियों की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसमें कुल 2.68 करोड़ की राशि का निवेश किया जाना दर्शाया गया है।

जी. पी. सिंह के पिता के द्वारा स्वर्ण आभूषणों के विक्रय संबंधी लाखों रूपये

की नगद राशि प्राप्त करने संबंधी दस्तावेज प्राप्त हुये हैं, जिसमें काले धन को सफेद करने की संभावना प्रतीत होता है। गणना निरंतर जारी है। उनके निवास से जीवनोपयोगी व विलासिता की वस्तुएं कीमती करीब 49 लाख पायी गई हैं, जिनमें डेढ़ दर्जन से अधिक लेपटॉप कम्प्यूटर, आई पैड एवं आला दर्जे के मोबाईल उपकरण शामिल हैं। साथ ही 03 लाख से अधिक नगद एवं 02 लाख से अधिक मूल्य के स्वर्ण आभूषण मिले हैं।

अब तक की जांच में जी. पी. सिंह एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर कुल लगभग 1000 करोड़ रूपये से अधिक की चल अचल संपत्तियाँ ज्ञात हुई है। गणना निरंतर जारी है। चल-अचल संपत्तियों एवं निवेश की राशि में वृद्धि होने की संभावना है।

Viral press note

Related Articles

Back to top button