छत्तीसगढ़

देशी एवं विदेशी शराब दुकानें इस दिन रहेंगी बंद, जारी हुवा आदेश – cgtop36.com


राज्य शासन द्वारा 18 मार्च 2022 होली पर्व (जिस दिन रंग खेला जायेगा) के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किये जाने के फलस्वरूप जिले के समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानें तथा मद्य भाण्डागार इस दिन पूर्णतः बंद रहेगी।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने उक्त शुष्क दिवस में जिले के किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भण्डारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाई जाए और उन्हें जब्त करने की कार्यवाही की जाए।



Related Articles

Back to top button