उत्तर प्रदेशदेश विदेश

सरकारी कर्मचारियों को बड़ा झटका, इस सरकार ने खतम कर दिए भत्ते, लगभग 2400 करोड़ बचा रही सरकार

उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 लाख कर्मचारियों को तगड़ा झटका दिया है। सरकार ने कर्मचारियों की सैलरी पर कटौती की है। इसके साथ ही कर्मचारियों को मिलने वाले 6 भत्तों को खत्म कर दिया है। कैबिनेट बाइसर्कुलेशन में इन भत्तों को खत्म करने का फैसला होने के बाद अपर मुख्य सचिव (वित्त) संजीव मित्तल ने इसका आदेश जारी किया है।

बता दें कि इन भत्तों के खत्म होने से कर्मचारियों के वेतन में सालाना 2 हजार से 5 हजार रुपये की कमी आएगी गौरतलब है कि 24 अप्रैल को राज्य सरकार ने 6 भत्तों को 31 मार्च, 2021 तक खत्‍म करने का फैसला किया था।

कहा जा रहा है कि राज्य सरकार का अनुमान था कि इन भत्तों को खत्म करने से हर साल राज्य सरकार के खजाने पर 24000 करोड़ रुपये का कम बोझ आएगा। राज्य सरकार ने उन भत्तों को खत्‍म करने का फैसला किया है, जिन्हें केंद्र सरकार पहले ही रोक चुकी है, लेकिन राज्य सरकार अब तक अपने कर्मचारियों को दे रही थी। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद कर्मचारियों में नाराजगी है।

Related Articles

Back to top button