inh24देश विदेश

कोरोना संक्रमण का कहर, इसी रफ़्तार से चला तो चीन को पार कर जायेगा भारत, जानिए ताजा स्थिति

भारत में कोरोना वायरस चरम पर पहुंचता जा रहा है। देश में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा तेजी से तरफ बढ़ रहा है।अगर इसी रफ़्तार के साथ बढ़ते रहें मरीज तो भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 लाख से अधिक हो जाएगी।

कल तक के आंकड़ों के हिसाब से देश में 3940 मामले सामने आए हैं। जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या 81997 हो गई है। कोरोना वायरस संक्रमितों के कल सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 1602 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है साथ ही दिल्ली में 472, तमिलनाडु में 447, गुजरात में 324, राजस्थान में 206, मध्यप्रदेश में 253, उत्तर प्रदेश में 144 सामने आए हैं।

अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल 81997 मामले अभी तक सामने आए हैं। इनमें से 51374 मामले एक्टिव केसेस हैं जिनका अस्पतालों में इलाज चल रहा है तो वहीं 27969 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। 2649 लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी है। आंकड़ों के अनुसार चीन में कुल 82929 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में महज 3 संक्रमित मिले हैं। जबकि 4633 लोगों की मौत हुई है। इस लिहाज से आगामी दिनों में भारत में संक्रमितों की संख्या चीन को पार कर जायेगा। अभी भारत में 81997 संक्रमित मिले हैं।

Related Articles

Back to top button